₹25,000 से ₹50,000 हर महीने, Coding Se Paise Kaise Kamaye? – 8 Proven तरीकों से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Coding Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, क्या आपने भी कभी Coding या Programming का नाम सुना है, लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है, तो चिंता मत कीजिए। आज इस पोस्ट में आप Coding से पैसे कैसे कमाएं? और भी बहुत कुछ Coding के बारे में जानेंगे। इसके लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िए, जिसमें मैं Coding के बारे में पूरी जानकारी बहुत सरल भाषा में बताऊँगा।

तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और Coding क्या होती है या Coding से पैसे कैसे मिलते हैं इसके बारे में जानते हैं।

Coding क्या होती है?

Coding कंप्यूटर की भाषा होती है जिससे Code करके किसी भी प्रकार का App या Software बनाया जाता है। इसको Programming भी कहते हैं और जो लोग भी इसको करते हैं, उन्हें प्रोग्रामर कहते हैं।

Coding में जितनी भी भाषाएँ होती हैं, उन सभी का अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे HTML का इस्तेमाल ब्लॉग लिखने के लिए किया जाता है।

और CSS का इस्तेमाल किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है। इस प्रकार से आप Coding से अलग-अलग काम करके पैसा कमा सकते हैं।

Coding Se Paise Kaise Kamaye?

Coding के बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए अब कोडिंग से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं, इसके बारे में जानते हैं। इसके लिए मैं नीचे आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताता हूँ, जिससे आप Coding से पैसा कमा सकते हैं।

Coding Se Paise Kamane Ke Tarikeपैसे कैसे मिलते हैं?
#1 – Website बनाकर Coding से पैसे कमाएंHTML, CSS और JavaScript जैसी भाषाओं से अपनी वेबसाइट बनाएं। उस पर सर्विस या ब्लॉग पोस्ट करें, ट्रैफिक लाएं और Google AdSense से कमाई करें।
#2 – App बनाकर Coding से पैसे कमाएंमोबाइल के लिए अपना App डेवलप करें, उसे Play Store पर लॉन्च करें और AdMob Ads लगाकर पैसे कमाएं। गेमिंग, एजुकेशन या यूटिलिटी ऐप बना सकते हैं।
#3 – AI Tools बनाकर Coding से पैसे कमाएंकिसी काम को आसान बनाने वाला AI Tool बनाएं और उसमें Free व Paid दोनों प्लान रखें। Paid Plan से अच्छी कमाई कर सकते हैं।
#4 – Freelancing करके Coding से पैसे कमाएंFiverr, Upwork जैसी साइट्स पर अपनी Coding Skills के लिए Gig बनाएं। Web/App Development प्रोजेक्ट्स लेकर Dollar में कमाई करें।
#5 – Software बनाकर Coding से पैसे कमाएंअपनी स्किल्स के अनुसार Software तैयार करें और उसे ऑनलाइन या अपनी वेबसाइट पर बेचें। एक बार बनाकर बार-बार बेच सकते हैं।
#6 – Coding Course बनाकर Coding से पैसे कमाएंCoding का Course तैयार करें और Udemy, Coursera जैसी साइट्स पर लिस्ट करें। हर कोर्स सेल पर कमाई करें।
#7 – YouTube Channel शुरू करके Coding से पैसे कमाएंCoding Tutorials या Projects पर वीडियो बनाएं, चैनल को मोनेटाइज करें और Ads व Sponsorships से कमाई करें।
#8 – Job करके Coding से पैसे कमाएंकिसी Software कंपनी में प्रोग्रामर की नौकरी करें। इसमें ₹25,000 से ₹50,000 या इससे ज्यादा सैलरी पा सकते हैं।

#1 – Website बनाकर Coding से पैसे कमाएं

अगर आपको Coding आती है, तो वेबसाइट बनाकर पैसा कमा सकते हैं। Coding के माध्यम से HTML, CSS और JavaScript का इस्तेमाल करके वेबसाइट बनाई जाती है।

जिसमें आप अपनी किसी भी प्रकार की Service बेचकर पैसा कमा सकते हैं या ब्लॉग लिखकर भी पैसा कमा सकते हैं। वैसे तो अगर आपको Coding नहीं आती है, तो भी Website बना सकते हैं।

लेकिन इसमें हम लोग Coding करके पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में बात कर रहे हैं, तो इसलिए मैं आपको Coding से वेबसाइट बनाकर पैसा कमाने के बारे में बताऊंगा।

तो इसके लिए आप किसी भी कंपनी से PHP Server और डोमेन लें और अपनी वेबसाइट बनायें। फिर जिस भी Service को आप बेचना चाहते हैं, उसे अपनी वेबसाइट में लिस्ट करें और उसका SEO करें।

जब कोई यूजर गूगल में आपके वेबसाइट से संबंधित कुछ सर्च करेगा, तो आपकी वेबसाइट दिखाई देगी। जब कोई यूजर आपके वेबसाइट पर क्लिक करके आपकी Service या Products को खरीदेगा, तो आपकी कमाई होगी। अगर ब्लॉग लिखते हैं, तो उस पर Google Adsense की Ads लगाकर गूगल से ट्रैफिक लाएं और पैसे कमाएं।

#2 – App बनाकर Coding से पैसे कमाएं

अगर आप मोबाइल चलाते होंगे, तो आपको जरूर पता होगा कि मोबाइल में Apps के बिना कोई भी काम नहीं होता है। तो मोबाइल में जितने भी Apps होते हैं, उन्हें Coding के माध्यम से बनाया जाता है।

तो Coding के जरिये आप अपना कोई App बनायें, फिर उसे Play Store पर लांच करें और उसमें Admob की Ads लगाएं। जब कोई यूजर आपके App को खोलेगा, तो उसे पहले Ads दिखाई देंगी, फिर उसके बाद वो App खुलेगा, जिससे आपकी कमाई होगी।

वो App किसी भी प्रकार का हो सकता है। अगर आपको गेम में रुचि हो, तो कोई Gaming App बनायें और Education में रुचि हो, तो Education App बनायें।

#3 – AI Tools बनाकर Coding से पैसे कमाएं

AI Tools के बारे में तो जानते ही होंगे, जिससे किसी भी काम को बहुत कम समय में, वो भी बहुत आसानी से किया जा सकता है। चाहे वो लिखने का काम हो या फिर कुछ बनाने का काम हो, सभी में AI का इस्तेमाल किया जाता है और अपने काम को आसान बनाया जाता है। तो आप चाहे तो किसी भी प्रकार के AI Tools भी बनाकर पैसा कमा सकते हैं।

इसके लिए आप जिस काम के लिए AI Tools बनाना चाहते हैं, उसे बनायें। फिर उसमें Free और Paid दो प्लान जोड़ें। जिसमें अगर कम काम करना हो, तो Free में ही हो जाए और अगर ज्यादा काम करना हो, तो उसके लिए Paid प्लान लेना पड़े। फिर जब कोई व्यक्ति आपके AI टूल का paid प्लान खरीदेगा, तो आपकी कमाई होगी।

जैसे आप ChatGPT को ही देख लीजिए, उसमें Free और Paid दो प्लान होते हैं। जब कोई व्यक्ति उसके Paid Plan को खरीदता है, तो ChatGPT की कमाई होती है।

#4 – Freelancing करके Coding से पैसे कमाएं

Freelancing के जरिये भी आप Coding से पैसा कमा सकते हैं। Coding के जरिये जितने भी काम होते हैं, जैसे App Development, Data Scientist, Web Development आदि, किसी भी काम में Freelancing करके भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप Fiverr और Upwork पर अपनी Gig बनायें। जितनी भी Coding भाषाएँ आपको आती हैं, उन्हें Gig में जोड़ें।

जब किसी क्लाइंट को Programmer की जरूरत होगी, तो वह लिखकर सर्च करेगा। अगर उसे आपका Gig दिखता है, तो वहां से आपको क्लाइंट द्वारा Order आएंगे। जिसके प्रोजेक्ट को पूरा करके आप पैसा कमा सकते हैं।

क्लाइंट द्वारा आपको जितने भी पैसे मिलेंगे, वो आपके Fiverr या Upwork Account में जोड़ दिए जाएंगे। फिर $100 पूरा हो जाने के बाद आप उसे Withdraw कर सकते हैं।

#5 – Software बनाकर Coding से पैसे कमाएं

अगर आपको Coding में बहुत ज्यादा भाषाएँ आती हों और आपको लगता हो कि आप बड़े-बड़े Software बना सकते हैं, तो ऐसे में आप अपना कोई सॉफ्टवेयर बनायें और उसे बेचें। जिससे आपकी लाखों में कमाई होगी।

जिस भी प्रकार का आप सॉफ्टवेयर बनाना चाहते हैं, उसे बनायें और अपने सॉफ्टवेयर के बारे में लोगों को Ads या किसी अन्य तरीके से बताएं।

फिर जितने भी लोग आपके सॉफ्टवेयर के बारे में जानेंगे, वो लोग आपके सॉफ्टवेयर को खरीदेंगे और उसका इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपकी कमाई होगी। इससे आपकी Passive Income होती रहेगी।

#6 – Coding Course बनाकर Coding से पैसे कमाएं

अगर आपको Coding आती है और Coding से पैसा कमाना चाहते हैं, तो Coding Course बनाकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि Technology जितनी तेजी से बढ़ रही है, उसी को देखते हुए बहुत लोग Coding सीखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अच्छा Course नहीं मिल पाता है। तो ऐसे में आप Coding Course बनायें और उसे बेचें।

इसके लिए सबसे पहले आप Course की Outline बनायें, जो आप Cover करना चाहते हैं। फिर उसके बाद Course बनाना शुरू करें। जब आपका कोर्स बनकर तैयार हो जाए, तो उसे Coursea और Udemy में लिस्ट करें। जिसको भी आपके कोर्स की जरूरत होगी, वो आपके कोर्स को खरीदेगा और Coding सीखेगा।

इसमें कमाई आपके कोर्स की कीमत के हिसाब से होगी। अगर आप ज्यादा पैसे में कोर्स बेचेंगे, तो आपकी कमाई ज्यादा होगी और कम पैसे में बेचेंगे, तो आपकी कमाई कम होगी। लेकिन ध्यान रहे, कोर्स के अनुसार ही उसकी कीमत रखनी है, नहीं तो लोग आपके कोर्स को नहीं खरीदेंगे।

#7 – YouTube Channel शुरू करके Coding से पैसे कमाएं

Coding सिखकर आप खाली घर बैठे हैं, तो Youtube की मदद से भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको एक यूट्यूब चैनल बनाना है। फिर उस पर Coding से संबंधित वीडियो बनाकर अपलोड करनी है। जब आपके यूट्यूब चैनल पर व्यूज आने लगेंगे और आपका चैनल Grow हो जाएगा, तो चैनल को monetize करके पैसा कमा सकते हैं।

लेकिन ध्यान रखें, आपका चैनल का Monetization तभी Enable होगा, जब उसका 4000 घंटे Watch Time और 1000 Subscriber पूरा रहेगा। फिर आपके यूट्यूब वीडियो पर ads चलने लगेंगी और आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। जैसा कि Apna College और Coding Sikho यूट्यूब चैनल को देख सकते हैं, जिसमें Coding के संबंधित वीडियो बनाई जाती हैं।

#8 – Job करके Coding से पैसे कमाएं

जितनी भी सॉफ्टवेयर कंपनियाँ हैं, उनमें प्रोग्रामर की बहुत जरूरत होती है। क्योंकि Coding के माध्यम से ही Software बनाया जाता है और उसे Upgrade भी किया जाता है। तो ऐसे में आप किसी भी सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोग्रामर की नौकरी करके पैसा कमा सकते हैं। जिसमें जितनी भी कमाई होगी, वो आपके सैलरी के अनुसार होगी।

लेकिन फिर भी ₹25000 से ₹50000 तक प्रोग्रामर की नौकरी करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप LinkedIn पर अपना अकाउंट बनाएं और उसमें अपनी प्रोग्रामर की Certificate को Add करें। फिर उससे संबंधित आपको बहुत सी Jobs दिखाई देंगी, जिनमें आप Apply कर सकते हैं और Job पाकर पैसा कमा सकते हैं।

Popular Coding भाषाएँ

Coding के बारे में तो आपने जान लिया और Coding से पैसे कैसे कमाते हैं, इसके बारे में भी जान लिया। तो चलिए अब मैं आपको Coding में पॉपुलर भाषाएँ बताता हूँ। जिन्हें अगर आप सीख लेते हैं, तो बहुत आसानी से किसी भी कंपनी में Job पा सकते हैं। जो नीचे इस प्रकार हैं:

  • HTML
  • CSS
  • JavaScript
  • Python
  • PHP

Coding ये बहुत टॉप Languages हैं, जिन्हें आपको सीखना बहुत जरूरी है। तभी आप किसी भी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं।

Coding से क्या करते हैं?

कुछ लोग बस केवल Coding का नाम सुनते हैं, लेकिन Coding से क्या किया जाता है, इसके बारे में नहीं पता होता है। तो इसलिए नीचे मैं कुछ Work के बारे में बताता हूँ, जो Coding द्वारा किया जाता है।

  • App Development
  • Web Development
  • Software Engineer
  • Data Scientist
  • AI Machine Learning

अगर आप Coding या Programming सीख लेते हैं, तो ऊपर मैं जितने भी काम के बारे में बताया हूँ, सभी को कर सकते हैं।

Coding कैसे सीखें?

दोस्तों, कोडिंग सीखना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस आपको सही शुरुआत करनी चाहिए। अच्छा आप ही सोचिए क्या आप केवल वीडियो देखेंगे तो कोडिंग सीख जाएंगे? नहीं न, इसके लिए हाथ चलाना जरूरी है।

तो ऐसे में आप कोडिंग से ज्यादा कमाई की सम्भावना के लिए आप इन जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं:

  • लॉजिक पर ध्यान दें – कोडिंग शुरू करने से पहले यह समझें कि प्रोग्राम काम कैसे करता है। जब आपका बेस मजबूत होगा, तो आप किसी भी भाषा को आसानी से सीख पाएंगे और आपकी हमेशा कमाई की राह खुलेगी।
  • छोटे प्रोजेक्ट्स बनाएं – शुरुआत में बहुत बड़ी वेबसाइट बनाने की न सोचें। अच्छा आप ही सोचिये, क्या आप पहले दिन ही बड़ा ऐप बना लेंगे? नहीं, इसलिए छोटे-छोटे टास्क पूरे करें जिससे आपका आत्मविश्वास और हुनर बढ़ेगा।
  • इंटरनेट की मदद लें – अगर आप कहीं फंस जाएं, तो गूगल या कोडिंग कम्युनिटी से सवाल पूछें। दूसरों के कोड को पढ़ने और समझने से आप नई ट्रिक्स सीखेंगे जिससे आपकी ज्यादा कमाई की सम्भावना भी काफी बढ़ जाएगी।
  • रोजाना कोडिंग करें – कोडिंग एक ऐसी कला है जिसे बिना लगातार मेहनत के नहीं सीखा जा सकता। रोज कम से कम एक घंटा कोड लिखने की आदत डालें, तभी आप इस फील्ड के पक्के खिलाड़ी बन पाएंगे।
  • एआई का सही इस्तेमाल – आज के दौर में कोडिंग सीखने के लिए एआई टूल्स की मदद जरूर लें। ये आपकी गलतियाँ पकड़ने और नया कोड समझाने में बहुत काम आते हैं, जिससे आपका काफी समय बचता है और काम आसान होता है।

मेरी मानिए तो कोडिंग का असली मजा समस्याओं को हल करने में है। अगर आप इन टिप्स को अपनाएंगे, तो आप बहुत जल्द अपना खुद का सॉफ्टवेयर या टूल बनाकर बाजार में अच्छी पहचान और हमेशा कमाई सुनिश्चित कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Coding Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों, आपको Coding से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानकारी कैसी लगी, जिसमें मैंने Coding से पैसे कमाने के बारे में बहुत आसान भाषा में बताया है।

जिससे आप Coding से पैसा कमा सकते हैं। तो अगर आपको कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

इन्हे भी पढें –

FAQs – Coding Se Paise Kaise Kamaye?

Q1. Coding से कितना पैसा कमा सकते हैं?

Ans👉Coding से आप अपने काम के हिसाब से पैसा कमा सकते हैं। जैसे, अगर आप अपना खुद का कोई सॉफ्टवेयर बनाते हैं, तो उसे बेचकर आप लाखों में कमाई कर सकते हैं। और अगर किसी कंपनी में नौकरी करते हैं, तो 50,000 तक कमा सकते हैं।

Q2. Coding कहाँ सीखें?

Ans👉Coding सीखने के लिए आप यूट्यूब का सहारा ले सकते हैं, या फिर अगर आपके पास थोड़े पैसे हों तो कोर्स खरीदकर सीख सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment