₹20,000 से ₹30,000 Logo बनाकर पैसे कैसे कमाएं – 4 Practical Strategy

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Earn Money From Logo Creation In Hindi– दोस्तों, क्या आपको लोगो बनाने आता है और लोगो बनाकर पैसे कमाने की सोच रहे हैं, लेकिन लोगो बनाकर पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में आपको पता नहीं है?

तो मैं इस पोस्ट में लोगो बनाकर पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी दिया हूँ, जिससे लोगो बनाकर कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। 

क्योंकि मैं इसमें लोगो बनाकर पैसे कमाने के चार तरीकों के बारे में बता रहा हूँ, जिससे लोगो बनाकर पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए अब लोगो बनाकर earning कैसे करें, इसके बारे में जानते हैं।

Logo Designing क्या है?

आपने देखा होगा कि किसी भी कंपनी को पहचानने के लिए उसका Logo जरूर होता है, या फिर कोई वेबसाइट या यूट्यूब चैनल हो, तो भी उसका लोगो होता है। किसी भी ब्रांड की पहचान उसके लोगो से की जाती है, तो उस Logo बनाने की प्रक्रिया को Logo Designing कहते हैं। किसी भी ब्रांड का लोगो जितना छोटा होता है, उतना ही ज्यादा टाइम उसे बनाने में लगता है।

लोगो Design करने के लिए Photoshop, Coral Draw आदि कंप्यूटर के बहुत से सॉफ्टवेयर हैं, जिनकी मदद से आप Logo Design कर सकते हैं। फिर उसके बाद आप लोगो बनाकर उससे पैसे कमा सकते हैं। Logo design के बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए अब लोगो डिज़ाइन करके पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं।

Logo बनाकर पैसे कैसे कमाएं?

Logo बनाकर पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आप Logo Design के बारे में जानें क्योंकि जब आप Logo Design के बारे में जानेंगे और लोगो बनाना सीखेंगे तभी आप लोगो बनाकर पैसे कमा पाएंगे। तो Logo बनाने के लिए आपको इंटरनेट पर बहुत से Course मिल जाएंगे, जिसकी मदद से आप Logo Designing सीखकर उससे पैसे कमा सकते हैं।

जब आप लोगो बनाना सीख जाएं, तब आप Logo बनाकर पैसे कमाने के बारे में जानें क्योंकि लोगो बनाकर पैसे कमाने के एक नहीं बल्कि कई तरीके होते हैं, जिसकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं।

Logo बनाकर पैसे कमाने के तरीके

जैसा कि मैं आपको ऊपर ही बता चुका हूँ कि लोगो बनाकर पैसे कमाने के कई तरीके होते हैं, तो मैं नीचे कुछ लोगो बनाकर पैसे कमाने के तरीकों के बारे में पूरा विस्तार से बता रहा हूँ। तो इसमें आप चाहें तो किसी भी तरीके से पैसे कमा सकते हैं।

#1 – Freelancing करके कमाएं

Logo बनाकर पैसे कैसे कमाएं

Logo बनकर पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका Freelancing होता है, जिसमें आपको घर से Online अलग-अलग कंपनियों के लिए Logo बनाना होता है। फिर उसके बाद कंपनी आपको पैसे देती है, लेकिन अब सोच रहे होंगे कि कोई कंपनी आपको अपना Logo बनाने के लिए क्यों बोलेगी। तो इसके लिए आपको Fiverr और Upwork जैसे वेबसाइट पर Account बनाना होता है।

फिर उसमें आपको अपनी Logo Designing की Certificate Add करनी होती है और साथ में आपको कुछ Logo बनाकर भी Submit करना होता है। फिर उसके बाद जिस कंपनी को किसी प्रकार का Logo बनवाना होता है, तो वह सर्च करती हैं। अगर इसमें आपकी Profile दिखती है, तो वो आपसे Logo Design करवाते हैं।

फिर उसके बाद उसी में पेमेंट का भी ऑप्शन होता है, जिससे वो कंपनी जब आपको पेमेंट करती है, तब उसे उसका Logo मिल जाता है। इसे Freelancing कहते हैं। तो इस प्रकार से आप Freelancing के जरिये Logo बनाकर पैसे कमा सकते हैं।

#1 – Agency खोलके कमाएं

अब इसके बाद, जब आप Logo Design में बहुत पॉपुलर हो जाएँ, तब आप एक Logo Designing Agency खोलें, जिसमें आप अपने द्वारा बनाए गए सभी Logo को मिलाकर एक Portfolio तैयार करें। फिर उसके बाद आपके जितने भी Client रहेंगे, उन्हें शेयर करें। जिसके बाद वो आपके Agency के बारे में जानेंगे और फिर वहाँ से Logo Design करवाएंगे।

और जब आपके ज्यादा client न मिले, तो आप अपनी Agency का ads चलाएं। जिसके बाद लोग आपकी Logo Designing Agency के बारे में जानेंगे और जिसको Logo बनवाना रहेगा, वो आपसे Logo बनवाएगा। तो इस प्रकार से आप Logo Designing Agency खोलकर पैसे कमा सकते हैं।

#3 – Templates बनाकर कमाएं

अब इसके बाद आप किसी भी प्रकार के Logo Templates बनाकर उससे पैसे कमा सकते हैं। जैसे अगर आप देखें, तो Canva एक बहुत बड़ा Designing Software है। इसमें आपको Thumbnail, Document, Logo आदि बहुत से प्रकार के Templates मिलते हैं,

जिसमें बस थोड़ा बहुत Edit करना होता है। तो इसी प्रकार से आप भी Logo का Templates बनाकर Canva या इसके जैसे किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर करें।

तो लोग आपके Templates को जितने ज्यादा अपनी Designing में इस्तेमाल करेंगे, तो आपको उतना ही ज्यादा पैसे मिलेंगे। तो इस प्रकार से आप Logo Templates बनाकर पैसे कमा सकते हैं।

#4 – Logo बेचकर पैसे कमाएं

अब इसके बाद इंटरनेट पर बहुत सी वेबसाइट हैं, जो Logo खरीदती हैं। जिसमें आप अपने Logo को Design करके उसे बेच सकते हैं और उससे पैसे कमा सकते हैं। Logojoy और Designcrowd बहुत पॉपुलर वेबसाइट हैं, जिन पर आप Logo बनाकर बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। तो इन तरीकों से आप Logo बनाकर पैसे कमा सकते हैं।

Logo Design करने के लिए जरूरी स्किल और टूल

दोस्तों, मुझे लगता है कि लोगो बनाना सिर्फ चित्रकारी नहीं है। अच्छा आप ही सोचिए क्या आप बिना सोचे-समझे कुछ भी बना देंगे तो कोई उसे खरीदेगा? नहीं न, क्योंकि इसके लिए सही हुनर की जरूरत होती है।

लोगो डिजाइन करने के लिए आपके पास ये कुछ जरूरी हुनर होने चाहिए जो निचे इस प्रकार हैं:

  • नया सोचने की क्षमता – लोगो हमेशा सबसे अलग होना चाहिए जिसे लोग एक बार देखकर ही याद रखें। जितना अनोखा आपका आइडिया होगा, ग्राहक उसे उतना ही पसंद करेगा।
  • रंगों की समझ – सही रंगों का मेल ही किसी ब्रांड को असली पहचान देता है। अच्छा आप ही सोचिये क्या बिना रंगों के तालमेल के कोई डिजाइन सुंदर लगेगा? बिल्कुल नहीं।
  • लिखावट का ज्ञान – लोगो में इस्तेमाल होने वाले अक्षर यानी Fonts साफ और सुंदर दिखने चाहिए। सही स्टाइल के अक्षर आपके डिजाइन को बहुत प्रोफेशनल और महंगा लुक देते हैं।
  • क्लाइंट की पसंद – हमेशा यह समझें कि ग्राहक को क्या चाहिए। उनके बिजनेस के हिसाब से ही डिजाइन तैयार करना सबसे जरूरी है ताकि उनके काम को नई पहचान मिल सके।

दोस्तों लोगो बनाने के लिए आप नीचे इन बेहतरीन टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • Canva – जो लोग अभी शुरुआत कर रहे हैं उनके लिए यह सबसे आसान ऐप है। यहाँ बहुत से बने-बनाए Templates मिल जाते हैं जिनसे काम बहुत जल्दी हो जाता है।
  • Adobe Illustrator – अगर आप बड़े लेवल पर काम करना चाहते हैं तो यह सबसे बढ़िया सॉफ्टवेयर है। इसमें लोगो की क्वालिटी खराब नहीं होती और बारीक काम आसानी से होता है।
  • CorelDRAW – बहुत से पुराने और माहिर लोग इसे पसंद करते हैं। प्रिंटिंग और बड़े विज्ञापनों के लिए यह आज भी बहुत भरोसेमंद टूल माना जाता है जिसका इस्तेमाल आसान है।
  • Freepik और Flaticon – यहाँ से आप बने-बनाए Icons और डिजाइन के आइडिया ले सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा और आपको प्रोफेशनल दिखने वाले डिजाइन बनाने में काफी मदद मिलेगी।

मेरी मानिए तो शुरुआत में आप छोटे टूल्स से प्रैक्टिस करें। जैसे-जैसे आप लगातार मेहनत करेंगे, आपका हाथ साफ हो जाएगा और आपके लिए ज्यादा कमाई की सम्भावना अपने आप ही बढ़ जाएगी।

Logo Design से Passive Income कैसे बनायें?

आज के डिजिटल ज़माने में Logo Design केवल एक कला नहीं, बल्कि पैसे कमाने का बेहतरीन तरीका भी है। अगर आप एक अच्छा Logo बना सकते हैं, तो आप Passive Income भी कमा सकते हैं।

  • Stock Websites पर Logo Sell करें → आप अपने बनाए हुए Logos को Freepik, Shutterstock, Envato Elements जैसी platforms पर upload करके बेच सकते हैं। जब भी कोई आपके Logo को download करेगा, आपको royalty मिलेगी।
  • Canva या Design Bundles पर Templates बनाएं → कई लोग ready-made Logo Templates खरीदना पसंद करते हैं। आप अपने designs वहाँ बेचकर हर sale से earning कर सकते हैं।
  • Print-on-Demand Products → अपने Logo Designs को T-shirt, Mug, Phone Cover जैसे products पर लगाकर POD sites पर बेचें। जब भी कोई order करेगा, आपको profit मिलेगा।
  • Affiliate Marketing के साथ Logo Courses → अगर आप Logo Design में expert हैं, तो आप एक छोटा सा Blog या YouTube Channel बना सकते हैं। वहाँ Logo से जुड़ी tips दें और courses के Affiliate links से Passive Income कमा सकते हैं।
  • NFT Logos → नए trend में आप अपने creative Logos को NFT में बदलकर भी बेच सकते हैं।

छोटे-छोटे steps लेकर आप अपने Logo Design को एक Passive Income Source में बदल सकते हैं। शुरुआत में मेहनत ज़रूर लगेगी, लेकिन एक बार आपका content online platforms पर rank और sell होने लगे, तो बिना ज्यादा काम किए लंबे समय तक कमाई होती रहेगी।

Logo Design सीखने के Best Free Platforms

अगर आप Logo बनाना सीखना चाहते हैं और उसके ज़रिए पैसे कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको सही प्लेटफॉर्म से सीखना चाहिए। आज इंटरनेट पर बहुत से Free Platforms हैं जहाँ से आप Logo Design Step-by-Step सीख सकते हैं।

  • Canva: यहाँ आप Free में Logo Templates और Design Tools से Practice कर सकते हैं।
  • YouTube: बहुत सारे Design Tutorials हिंदी में उपलब्ध हैं जहाँ आप Logo बनाना शुरू से सीख सकते हैं।
  • Coursera: यह एक Free Learning Platform है जहाँ से आप Graphic Design के Free Courses ले सकते हैं।
  • Skillshare (Free Trial): आप Free Trial में कई Logo Design Classes देख सकते हैं।
  • Udemy (Free Courses): यहाँ कुछ Free Courses मिलते हैं जो Beginners के लिए बहुत उपयोगी हैं।

इन Platforms पर सीखने के बाद आप खुद के Clients के लिए Logo Design करके या Freelancing Sites जैसे Fiverr, Upwork पर काम लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। Regular Practice से आपकी Creativity और Designing Skills दोनों बेहतर होती जाएंगी।

Logo बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें

Logo किसी भी Business की पहचान होती है। अगर आप Logo Design करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि एक अच्छा Logo सिर्फ सुंदर नहीं, बल्कि Meaningful और याद रहने वाला होना चाहिए।

  • Simple Design रखें: ज़्यादा रंग या Design Elements का उपयोग न करें। Simple Logo ज़्यादा याद रहता है।
  • Brand से Match करें: Logo ऐसा बनाएं जो उस Business के काम को दिखाए।
  • Color Combination सही चुनें: ऐसे रंग चुनें जो आंखों को अच्छे लगें और Brand की भावना बताएं।
  • Readable Font Use करें: अगर Logo में Text है, तो Font साफ और पढ़ने में आसान होना चाहिए।
  • Unique Design बनाएं: किसी और का Logo Copy न करें, अपने खुद के Idea से काम करें।
  • Different Sizes में Test करें: Logo Mobile, Website और Visiting Card पर अच्छा दिखना चाहिए।

अंत में, Logo Design करते समय Creativity और Simplicity दोनों ज़रूरी हैं। अगर आपका Logo Unique और साफ-सुथरा है, तो वह लोगों के मन में जगह बना लेता है — और यही आपको Design से अच्छी कमाई करने में मदद करता है।

Logo Design Portfolio कैसे बनाएं

अगर आप Logo बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक बढ़िया Logo Design Portfolio बनाना चाहिए। Portfolio आपके काम का नमूना होता है, जिससे लोग आपकी Creativity और Skill समझते हैं।

  • Best Work चुनें: अपने 5–10 सबसे अच्छे Logo Designs शामिल करें।
  • Category के हिसाब से रखें: Business, Brand, Blog या YouTube जैसे अलग-अलग Logo अलग सेक्शन में रखें।
  • Simple Presentation करें: हर Logo के नीचे छोटा Description लिखें – किसके लिए बनाया, क्या Concept था।
  • Free Tools का उपयोग करें: Canva, Figma या Photopea जैसे Tool से Design और Presentation दोनों तैयार करें।
  • Portfolio Online डालें: आप Behance, Dribbble या अपने Google Drive Link के जरिए शेयर कर सकते हैं।

एक साफ-सुथरा और प्रोफेशनल Portfolio आपकी पहचान बनाता है। जब क्लाइंट आपका काम देखेगा, तो उसे भरोसा होगा कि आप अच्छा Design बना सकते हैं। इससे आपको Projects और कमाई के मौके दोनों मिलेंगे।

Logo Design में Career Growth और Future Scope

आज के डिजिटल समय में हर Business, Brand और YouTuber को अपनी पहचान के लिए Logo की ज़रूरत होती है। Logo एक ऐसी चीज़ है जो किसी Company की Image बनाती है। इसलिए Logo Designer की Demand दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अगर आप क्रिएटिव हैं और Design बनाना पसंद करते हैं, तो Logo Design में Career शुरू करना एक शानदार Option है।

  • आप Freelance Platform जैसे Fiverr, Upwork, या Freelancer पर काम पा सकते हैं।
  • Design Agencies में Logo Designer के रूप में नौकरी मिल सकती है।
  • खुद का Design Business या Portfolio Website बनाकर Clients से Direct Projects ले सकते हैं।
  • Social Media पर अपने Designs दिखाकर Brand Collaboration के मौके पा सकते हैं।

Future Scope की बात करें तो आने वाले सालों में हर Startup, App और Website को Logo की ज़रूरत होगी। AI Tools के बढ़ने के बावजूद, Human Creativity की Value हमेशा बनी रहेगी।

अगर आप लगातार Practice करते रहेंगे और New Trends सीखेंगे, तो Logo Design में आपकी Income और Reputation दोनों बढ़ेंगे।

इन्हे भी पढें –

FAQs – Logo Banakar Paise Kaise Kamaye?

Q1. लोगो डिजाइन करके पैसे कैसे कमाए?

Ans👉अगर आपको लोगो बनाना आता है और आप लोगो डिज़ाइन करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो Fiverr पर अपनी प्रोफाइल बनाएं। फिर उसके बाद आप लोगो बनाकर Fiverr के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

Q2. लोगो बनाने के लिए क्या करना पड़ता है?

Ans👉अगर आपको पता नहीं है कि लोगो बनाने के लिए क्या करना पड़ता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि लोगो बनाने के लिए Logo Design का Course करना होता है। फिर उसके बाद आप लोगो बना सकते हैं।

निष्कर्ष – Logo बनाकर पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों, मेरी यह पोस्ट Logo बनाकर पैसे कैसे कमाएं आपको कैसी लगी? इस पोस्ट में मैंने लोगो बनाकर पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताया है, जिससे अगर आपको लोगो बनाना आता है और आप Logo बनाकर पैसे कमाने की सोच रहे थे, तो इस पोस्ट के माध्यम से सिख गए होंगे। मुझे Fiverr में Logo बनाकर पैसे कमाने में बहुत अच्छा लगता है।

क्योंकि इसमें आपको प्रोफाइल बनानी होती है। फिर उसके बाद, जिसको Logo Design करवाना होता है, वो आपको खुद contact करता है। फिर लोगो बनाने के पैसे देता है। जिससे ₹20,000 से ₹30,000 एक लोगो का कमा सकते हैं ।अगर आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ सीखने को मिला हो, तो इसे सभी Social Media पर शेयर जरूर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment