₹25,000 से ₹30,000 तक, Meesho App Se Paise Kaise Kamaye? – 7 Proven तरीकों

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Meesho App से पैसे कैसे कमाएं? – दोस्तों अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे तो आपने Meesho का नाम जरूर सुना होगा जो एक e-Commerce  वेबसाइट है। इसमें आपको अनेकों प्रकार के प्रोडक्ट मिलते हैं जिसकी भी आपको जरूरत हो उसको खरीद सकते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर बैठे मीशो से कमाई भी की जा सकती है अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है चिंता न करें। आज इस लेख के माध्यम से मीशो से कमाई कैसे करें इसके बारे में सिख जायेंगे क्योंकि इसमें हम Meesho Reselling Program, Meesho Affiliate Program, Meesho Referral Program, etc सभी Meesho Se Paise Kamane Ke Tarike के बारे में बताए हैं। 

मीशो की एक रिपोर्ट के अनुसार 1.87 करोड़ ज्यादा यूजर हैं और भारत की आबादी के लगभग 13% लोगों ने Meesho से कोई न कोई खरीदारी की है।

अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Meesho Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं इसके बारे में सिख जायेंगें। तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते है और मीशो से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में जानते हैं। 

Table of Contents

Meesho App क्या है?

Meesho एक Reselling Website है जो Free में Reselling Business शुरू करने का अवसर देता है जिससे कोई भी व्यक्ति बिना किसी निवेश के Meesho में Reselling करके पैसे कमा सकता है।

Meesho की मदद से महिलाएं भी घर बैठे Reselling करके पैसे कमा सकती हैं। Meesho को 2015 में Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal द्वारा लॉन्च किया गया था।

शुरुआत में Meesho के बारे में कोई भी नहीं जानता था, लेकिन जब धीरे-धीरे लोग ऑनलाइन खरीदारी में रुचि रखने लगे और Meesho में प्रोडक्ट को बेचने और खरीदने लगे, जिससे Meesho आज के समय में बहुत पॉपुलर Reselling App बन चुका है।

Meesho कैसे काम करता है?

Meesho Margin के बेस पर काम करता है। Meesho में जब कोई व्यक्ति Products रीसेल करता है, तो वो उस प्रोडक्ट पर पहले अपना Profit Margin Add करता है। जब वो Products Sell हो जाता है, तो जितना मार्जिन जोड़ा रहता है, वो Reseller को मिलता है। इस प्रकार से लोग मीशो के प्रोडक्ट बेचकर कमाई करते हैं।

Example: मान लीजिए मीशो पर कोई प्रोडक्ट 200 रुपये का है और उसको आप रीसेल करना चाहते हैं, तो उसमें आप Margin Add करें, यानी कि 100 रुपये मार्जिन रखकर 300 रुपये में बेचें। तो जब वह प्रोडक्ट को purchase करेगा, तो 100 रुपये आपका प्रॉफिट होगा। इस प्रकार से लोग मीशो से कमाई करते हैं।

Meesho App Overview 

App NameMeesho
Size15MB
Rating4.4 Star
Review4.3 Millions+
FounderVidit Aatrey और Sanjeev Barnwal
Installation50Cr+

Meesho App इनस्टॉल कैसे करें?

मीशो से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको मीशो ऐप को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना पड़ेगा, तभी आप मीशो से पैसे कमा सकते हैं। तो मीशो ऐप को इनस्टॉल करने के लिए इन Steps को फॉलो करें…

Meesho App से पैसे कैसे कमाएं
  1. सबसे पहले आप अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलें।
  2. अब उसमें आप Meesho लिखकर सर्च करें।
  3. सर्च करने के बाद सबसे ऊपर ही आपको Meesho App दिख जाएगा।
  4. उसमें आप Install बटन पर क्लिक करें, कुछ ही देर में मीशो आपके फ़ोन में इंस्टॉल हो जाएगा।

Meesho में अकाउंट कैसे बनायें?

अब मीशो में Sign Up करना होता है, जिसके बाद मीशो में आपका अकाउंट बन जाता है। फिर उसके बाद किसी भी प्रोडक्ट को बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। तो मीशो में अकाउंट बनाने के लिए आप इस स्टेप को देखें।

Meesho App से पैसे कैसे कमाएं
  1. सबसे पहले आप Meesho App खोलें, उसके बाद आपको मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा।
  2. उसमें आप मोबाइल नंबर डालें और Get OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा।
  3. OTP डालें और Verify बटन पर क्लिक करें।
  4. अब आपको एक वीडियो दिखाई देगा जिसमें मीशो से पैसे कमाने के बारे में सिखाया जाएगा। आप चाहें तो उसे देख सकते हैं या स्किप कर सकते हैं।
  5. अब Meesho में अपनी प्रोफाइल पूरी करें, जिसमें आप Name, Date of Birth, Profile Image आदि सब कुछ भरें।

Meesho App Se Paise Kaise Kamaye?

अब चलिए मीशो से पैसे कैसे कमाते हैं, इसके बारे में जानते हैं। तो मैं आपको बता देता हूँ कि आप मीशो में केवल reselling करके ही नहीं, बल्कि कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, जिसमें मैं मीशो से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में पूरा विस्तार से बता रहा हूँ!

Meesho से पैसे कमाने के तरीकेक्या करना होगा
ResellingProducts पर Margin जोड़कर बेचना होगा।
Affiliate MarketingMeesho के Product को अपने Affiliate Link द्वारा बेचना होगा।
Referral Programअपने दोस्तों को Refer करना होगा।
Sellingअपना Product मीशो पर बेचना होगा।
JobMeesho में नौकरी करनी होगी।
Delivery BoyMeesho के Product कस्टमर तक पहुंचाना होगा।
CashbackMeesho पर Shopping करनी होगी।

#1 – Reseller बनकर Meesho से पैसे कमाएं

मीशो में तो आप सबसे पहले Reseller बनकर पैसे कमा सकते हैं, जिसके बारे में मैं आपको ऊपर ही बता चुका हूँ। इसके लिए आपको मीशो के प्रोडक्ट में मार्जिन रखकर बेचना होता है। जब वो प्रोडक्ट बिक जाता है, तो जितना भी आप मार्जिन रखते हैं, वो आपको प्रॉफिट मिलता है।

मीशो में आप डायरेक्ट भी रीसेल कर सकते हैं या इसमें आप Online Shop बनाकर रीसेल कर सकते हैं। मीशो में Reselling करने के लिए आप इस प्रोसेस को पूरा करें।

Meesho App से पैसे कैसे कमाएं
  • सबसे पहले आप Meesho में लॉगिन करें, उसके बाद आपको Mens Fashion, Kids Wear, Ladies Fashion, Electronics आदि बहुत से प्रोडक्ट दिखाई देंगे।
  • उसमे से किसी भी प्रोडक्ट को आप सेलेक्ट करें और उस पर क्लिक करें और Buy वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको Add Margin का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें और जितना भी Margin रखना चाहते हैं, Amount डालें।
  • अब आपको शेयर का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके जिसको आप बेचना चाहते हैं, उसे शेयर करें।
  • जब वह उस प्रोडक्ट को खरीदेगा, तो जितना भी आप मार्जिन रखेंगे, वो आपके वॉलेट में जुड़ जाएगा। इस प्रकार से आप Reseller बनकर मीशो से पैसे कमा सकते हैं।

#2 – Affiliate Marketing करके Meesho से पैसे कमाएं

जिस प्रकार से Amazon और Flipkart में Affiliate Program से पैसे कमाने का ऑप्शन होता है, उसी प्रकार से Meesho में भी Affiliate Program होता है, जिसे ज्वाइन करके आप Affiliate Commission Generate कर सकते हैं।

इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का मार्जिन जोड़ने की जरूरत नहीं होती है। जिस प्रोडक्ट का जितना दाम होता है, उसी दाम में उस प्रोडक्ट को बेचना होता है। बेचने के बाद आपको मीशो द्वारा Affiliate कमीशन मिलता है।

सभी प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग कमीशन तय रहता है। जब आपका Affiliate Product Sell हो जाता है, तो वो कमीशन आपको मिल जाता है। मीशो में affiliate marketing शुरू करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

Meesho App से पैसे कैसे कमाएं
  1. सबसे पहले आप गूगल में Meesho Affiliate Program लिखकर सर्च करें।
  2. अब आपको मीशो की Affiliate वेबसाइट दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें। उसके बाद आप Meesho के Affiliate Program पेज पर चले जाएंगे।
  3. अब उसमें आप Next बटन पर क्लिक करें, फिर उसके बाद Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. अब उसमें आपको मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमें आप अपना मोबाइल नंबर डालें और Send OTP पर क्लिक करें।
  5. फिर उसके बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, उसे सही से भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको मीशो का Affiliate Dashboard दिखाई देगा। वहां से आप किसी भी प्रोडक्ट का Affiliate Link Generate करें।
  6. अब आप उस Affiliate Link को अपने दोस्तों को शेयर करें। जो भी उस Affiliate लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदेगा, आपको उसका कुछ प्रतिशत कमीशन मिलेगा। तो इस प्रकार से आप मीशो में Affiliate Commission भी कमा सकते हैं।

#3 – Refer & Earn के जरिए Meesho से पैसे कमाएं

जिस प्रकार से सभी ऐप में Refer & Earn Program होता है, उसी प्रकार से Meesho में भी होता है, जिससे आप Meesho में Refer के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं

Meesho में प्रति रेफेर का ₹200 से भी अधिक मिलता है और साथ में जिसको आप रेफेर करते हैं, उसकी कमाई का भी कुछ प्रतिशत आपको हमेशा मिलता है। मीशो में रेफेर करके पैसे कमाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Meesho App को खोलें।
  • अब इसमें आप My Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको Refer & Earn का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • उस ऑप्शन पर क्लिक करें, अब आपको Refer करने के लिए कितने पैसे मिलेंगे, वो दिखाई देगा।
  • उसमें आप Refer A Friend वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, अब जिस भी प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • फिर जब आपका दोस्त Meesho App को डाउनलोड करेगा और उसमें Sign Up करेगा, तो आपको पैसे मिल जाएंगे।
  • लेकिन Meesho में इस समय Refer & Earn Program बंद हो चुका है।

#4 – Seller बनकर Meesho से पैसे कमाएं

Meesho App से पैसे कैसे कमाएं

Meesho में Seller बनकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। जिस प्रकार से Amazon और Flipkart में Seller अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करते हैं और उसे बेचते हैं, बिलकुल उसी प्रकार से Meesho में भी Product बेचने का ऑप्शन होता है।

अगर आप कोई प्रोडक्ट बनाते हैं, तो उसे आप Meesho के जरिये बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  1. सबसे पहले आप कोई भी प्रोडक्ट बनाएं जिसकी गुणवत्ता अच्छी हो क्योंकि जब आपके प्रोडक्ट की गुणवत्ता अच्छी होगी तो लोगों को आपका प्रोडक्ट पसंद आएगा।
  2. अब मीशो की Supplier.meesho.com की वेबसाइट पर जाएं।
  3. इसमें आपको सप्लायर बनाने के लिए वीडियो के माध्यम से सिखाया जाएगा, आप चाहें तो वीडियो की मदद से सीख सकते हैं।
  4. अब इसमें आप सप्लायर अकाउंट बनाएं, इसके लिए आप “Create Supplier Account” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अब उसमें आप मोबाइल नंबर, OTP, नाम और पासवर्ड डालकर “Create” बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपका मीशो पर सप्लायर अकाउंट बन जाएगा। इसमें आप अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करें और प्राइस सेट करें।
  6. अब आपका प्रोडक्ट Meesho के यूजर को दिखाई देगा। जिसको भी आपका प्रोडक्ट अच्छा लगेगा, वो आपके प्रोडक्ट को खरीदेगा और आपकी कमाई होगी। इस प्रकार से आप मीशो रिसेलर बनकर भी कमाई कर सकते हैं।

#5 – Meesho में नौकरी करके पैसे कमाएं

जिस प्रकार से किसी भी कंपनी को चलाने के लिए उस कंपनी में कर्मचारी की जरूरत होती है, उसी प्रकार से मीशो में भी कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें अलग-अलग वैकेंसी निकलती रहती हैं।

तो आप चाहें तो मीशो में नौकरी भी कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको मीशो की सभी पात्रता को पूरा करना पड़ेगा। तभी आप मीशो में नौकरी कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। मीशो की नौकरियां इस प्रकार हैं…

  • User Research Manager 
  • Design Manager 
  • Products Manager 
  • Data Management 
  • Meesho Store Manager 

#6 – Dilevery Boy बनकर Meesho से पैसे कमाएं

जब यूजर मीशो के प्रोडक्ट खरीदता है, तो उस प्रोडक्ट को यूजर तक पहुंचाने के लिए Delivery Boy होते हैं, जिनको प्रोडक्ट Deliver करने के लिए पैसा दिया जाता है। तो इस प्रकार से, आप चाहे तो Meesho Delivery Boy बनकर पैसे कमा सकते हैं। इसमें, आप जितना ज्यादा लोगों को प्रोडक्ट डिलीवर करेंगे, उसी के अनुसार आपको पैसे मिलेंगे।

#7 – Cashback लेकर Meesho से पैसे कमाएं

मीशो में कैशबैक से भी पैसे कमा सकते हैं। जिस प्रकार से अगर आप Flipkart से कोई भी सामान खरीदते हैं, तो आपको Coin मिलते हैं, जिनका आप दूसरे प्रोडक्ट खरीदते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

जिसमें उस प्रोडक्ट के दाम से कम पैसे आपको देने पड़ेंगे। उसी प्रकार से मीशो में भी कैशबैक मिलता है, जिसे आप Withdraw नहीं कर सकते हैं, बल्कि किसी सामान को खरीदते समय उसे काट सकते हैं, जिससे आपको कम पैसे देने पड़ेंगे।

इन्हे भी पढें –

Meesho Earning Case Study Video

निचे मैं आपको एक Meesho Earning Case Study Video शेयर कर रहा हूं जिसके जरिए आप Details में Meesho से पैसा कमाना सिख पायेंगे।

Meesho से पैसे Withdraw कैसे करें?

मीशो में कमाई कैसे करें, इसके बारे में हम जान चुके हैं। तो चलिए अब मीशो में कमाए हुए पैसे को Withdraw कैसे करते हैं, इसके बारे में जानते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • मीशो ऐप को खोलें और My Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद आपको My Bank Details का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद इसमें आप अपनी बैंक अकाउंट की सभी Details को भरें और Add बटन पर क्लिक करें।
  • आपके द्वारा रीसेल किए गए प्रोडक्ट जैसे ही यूजर को Deliver होता है, वैसे ही आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है।

Meesho App से जुड़ी जरूरी बातें

अगर आप सच में Meesho App से पैसा कमाना चाहते हैं, तो चलिए अब मैं आपको इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताता हूँ जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

  • Resell करना: App पर मिलने वाले प्रोडक्ट्स को अपने सोशल मीडिया या WhatsApp पर शेयर करें। जब कोई खरीदेगा, तो आपको profit मिलेगा।
  • No Investment: शुरू करने के लिए आपको खुद का स्टॉक रखने की जरूरत नहीं है। आप बस प्रोडक्ट शेयर करें।
  • Referral Bonus: अगर आप App पर नए लोगों को जोड़ते हैं, तो आपको referral bonus भी मिलेगा।
  • Fast Payment: कमाई सीधे आपके बैंक अकाउंट में आती है।

Meesho App का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे शुरू करना आसान है और कोई बड़ा निवेश नहीं चाहिए। बस थोड़ी मेहनत और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें, और आप घर बैठे अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

अगर आप नया Business शुरू करना चाहते हैं या छोटे पैमाने पर ऑनलाइन कमाई करना चाहते हैं, तो Meesho App एक आसान और सुरक्षित तरीका है।

Meesho App के फायदे

Meesho App से पैसा कमाना तो आपने सिख लिया है तो चलिए अब मैं आपको इसके कुछ फायदे के बारे में भी बताता हूँ, जो निचे इस प्रकार हैं:

  • बिना स्टॉक के सेल करना: आपको खुद प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं, बस ऑर्डर मिलने पर Meesho से प्रोडक्ट खरीदकर ग्राहक को भेजें।
  • सिर्फ WhatsApp या Social Media की जरूरत: आप Facebook, Instagram या WhatsApp के जरिए अपने प्रोडक्ट बेच सकते हैं।
  • कम निवेश में Business: शुरू करने के लिए ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं।
  • Flexible काम का टाइम: आप अपने समय के हिसाब से कभी भी Business कर सकते हैं।
  • मिनी कमिशन: हर सेल पर आपको अच्छा कमीशन मिलता है।

Meesho App की मदद से कोई भी बच्चा या नौजवान आसानी से सीखकर और मेहनत करके घर बैठे पैसा कमा सकता है। यह App नए Sellers को भी तेजी से सीखने और Grow करने का मौका देता है।

अगर आप भी Online Business शुरू करना चाहते हैं तो Meesho App एक आसान और भरोसेमंद रास्ता है।

Meesho App से पैसे कमाने के Real Tips & Tricks

यहाँ तक पढ़ने के बाद आप जान चुके हैं कि मीशो क्या है, लेकिन असली कमाई Smart Work से होती है। आइए जानते हैं वो बेहतरीन टिप्स जिनसे आप अपनी कमाई को कई गुना बढ़ा सकते हैं:

1. सही प्रोडक्ट्स का चुनाव (Product Selection) – मीशो पर हज़ारों सामान मौजूद हैं, लेकिन आपको वही चुनना चाहिए जिनकी बाज़ार में मांग ज़्यादा हो। शुरुआत में ट्रेंडिंग कपड़े, घर की सजावट का सामान या किचन गैजेट्स चुनें, क्योंकि ये चीज़ें लोग जल्दी खरीदते हैं।

2. सोशल मीडिया को दुकान बनाएं – सिर्फ व्हाट्सऐप (WhatsApp) ही नहीं, बल्कि Facebook Groups और Instagram का भरपूर इस्तेमाल करें। फेसबुक मार्केटप्लेस पर अपने प्रोडक्ट्स की फोटो डालने से आपको अनजान लेकिन ज़रूरतमंद ग्राहक भी मिलने लगेंगे।

3. सही मार्जिन (Profit Margin) रखें – मुनाफ़ा कमाना अच्छी बात है, लेकिन शुरुआत में अपना मार्जिन थोड़ा कम रखें। जब ग्राहकों को आपके पास से सामान सस्ता और अच्छा मिलेगा, तो वे बार-बार आपके पास ही आएंगे और आपका बिजनेस बड़ा हो जाएगा।

4. कस्टमर सर्विस और भरोसा – जब भी कोई ग्राहक आपसे सवाल पूछे, उसे प्यार से और पूरी जानकारी दें। सामान की क्वालिटी के बारे में सच बताएं। अगर ग्राहक को आप पर भरोसा हो गया, तो वह अपने दोस्तों को भी आपके बारे में बताएगा।

5. ऑफर्स और सेल का फायदा उठाएं – मीशो पर अक्सर बड़ी सेल आती रहती है जहाँ सामान बहुत सस्ता मिलता है। उस समय आप अपने ग्राहकों को खास डिस्काउंट दे सकते हैं। इससे आपके ऑर्डर्स की संख्या रातों-रात बढ़ सकती है। Customer को Support देंगे, तो Meesho App आपके लिए Passive Income का अच्छा Source बन सकता है।

Meesho App से कितना पैसा कमाया जा सकता है?

Meesho App एक बहुत ही आसान तरीका है घर बैठे पैसे कमाने का। इस App पर आप अलग-अलग प्रोडक्ट्स को अपने दोस्तों, परिवार या सोशल मीडिया के जरिए बेच सकते हैं। आप Meesho के साथ Reseller बनकर बिना किसी इन्वेस्टमेंट के अपने लिए एक छोटा Business शुरू कर सकते हैं।

आप जितना ज्यादा प्रोडक्ट बेचेंगे, उतना ज्यादा पैसा कमाएंगे। आम तौर पर हर प्रोडक्ट पर 10% से 30% तक का profit मिलता है। शुरुआत में रोज़ाना ₹200 से ₹500 तक कमाई करना आसान है, और जैसे-जैसे आप ज्यादा अनुभव हासिल करेंगे और अपने ग्राहकों का नेटवर्क बढ़ाएंगे, आप रोजाना ₹1000 या उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं।

Meesho App की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई स्टॉक रखने की जरूरत नहीं है। आप सीधे App के प्रोडक्ट्स को अपने ग्राहकों को दिखाकर ऑर्डर ले सकते हैं। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचते हैं।

अगर आप Social Media जैसे WhatsApp, Instagram या Facebook का सही इस्तेमाल करेंगे, तो आपकी कमाई और भी बढ़ सकती है। छोटा-छोटा नेटवर्क बनाकर लगातार प्रोडक्ट्स बेचते रहना ही सफलता की कुंजी है।

Meesho vs GlowRoad vs Shop101 – कौन सा बेहतर है पैसे कमाने के लिए?

मीशो की तरह तरह GlowRoad और Shop101 भी वेबसाइट हैं जिनके जरिये आप पैसा कमा सकते हैं तो चलिए अब इन तीनों वेबसाइट के कुछ खास अंतर के बारे में जान लेते हैं जो निचे इस प्राकर है।

ऐप का नामकमाई का तरीकाखासियतकिसके लिए बेहतर है?
MeeshoReselling, Affiliate, Seller Account, Cashbackसबसे ज्यादा प्रोडक्ट्स और बड़ा कस्टमर बेसHousewives, Beginners और छोटे Sellers
GlowRoadReselling और Affiliateआसान इंटरफेस और ज्यादा CommissionStudents और Part-time Earners
Shop101Reselling और Digital Store बनानाOnline दुकान बनाने का Option देता हैजो लोग अपना Online Business शुरू करना चाहते हैं

FAQs – Meesho App से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. क्या मीशो सच में पैसे देता है?

Ans👉जी हाँ, आप मीशो से सच में पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए बस आपको मीशो के प्रोडक्ट पर मार्जिन जोड़ना होता है। फिर उसके बाद, जब कोई उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो जितना भी आप मार्जिन जोड़ते हैं, वही आपका प्रॉफिट होता है। उसे आप बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Q2. मीशो से मैं कितना कमा सकता हूं?

Ans👉मीशो में पैसे कमाने की कोई भी लिमिट नहीं है। जितना ज्यादा आप मेहनत करेंगे, उतना ज्यादा आप पैसे कमा पाएंगे।

Q3. मीशो से जुड़ने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

Ans👉मीशो से जुड़ने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती। अगर आप Reseller बनना चाहते हैं तो सिर्फ मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल्स चाहिए। लेकिन अगर आप Seller बनकर अपने प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं तो आपको GST Number, PAN Card, और Bank Account की जानकारी देनी होगी।

Q4. क्या मीशो ऐप से बिना investment पैसे कमा सकते हैं?

Ans👉हाँ, बिल्कुल! मीशो ऐप से बिना किसी investment के पैसे कमाए जा सकते हैं। आपको सिर्फ app से प्रोडक्ट चुनकर अपने सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर शेयर करना होता है। जब कोई खरीदता है, तो आप अपना margin कमा लेते हैं, इसमें किसी भी तरह का risk नहीं होता है।

Q5. क्या मीशो से पार्ट-टाइम कमाई possible है?

Ans👉हाँ, मीशो से पार्ट-टाइम कमाई बिल्कुल possible है। अगर आपके पास दिन में 2–3 घंटे का समय है तो आप Reselling, Affiliate Marketing या Seller बनकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। खासकर students और homemakers के लिए यह घर बैठे बिना निवेश का बेहतरीन option है, ।

Q6. मीशो से कितना पैसा कमा सकते हैं?

Ans👉मीशो से आप कितना पैसा कमा सकते हैं इसका कोई सटीक जवाब नहीं है हाँ लेकिन फिर भी अगर आपको मेहनत करते हैं तो Meesho Reselling और Affiliate Program के जरिये आप बिना किसी निवेश के ₹25,000 से ₹30,000 तक कमा सकता हैं। 

निष्कर्ष – Meesho App Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें हम आपको meehso से कमाई करने के सभी के बारे में पूरी जानकारी दिए हैं। और साथ Meesho Earning Case Study Video भी शेयर किये हैं ताकि आपको मीशो से पैसे कमाने की Strategy पता चल सके। 

अगर आपको अभी मीशो के बारे में कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Meesho App Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

3 thoughts on “₹25,000 से ₹30,000 तक, Meesho App Se Paise Kaise Kamaye? – 7 Proven तरीकों”

  1. बहुत शानदार जानकारी साझा की गई है! Meesho ऐप से पैसे कमाने के 7 तरीकों को जानकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे विशेष रूप से ये बातें प्रेरित करती हैं कि कैसे मैं इसे अपनी ऑनलाइन बिजनेस में लागू कर सकती हूँ। धन्यवाद!

    Reply
  2. बहुत ही उपयोगी जानकारी दी है! Meesho App के जरिए पैसे कमाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकर अच्छा लगा। मैं इन तरीकों को अपने अनुभव में जरूर शामिल करूंगा। धन्यवाद!

    Reply

Leave a Comment