Paise Se Paise Kaise Kamaye? – 12 Best तरीकों से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Paise Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, पैसे कमाए जा सकते हैं, इसके बारे में सभी लोग जानते हैं, लेकिन पैसे से भी पैसे कमाए जा सकते हैं। क्या इसके बारे में आप जानते हैं? जी हाँ! आपने सही सुना, पैसे से भी पैसे कमाए जा सकते हैं।

अगर आपको पैसे से पैसे कैसे कमाएं?, इसके बारे में नहीं पता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।न होने की जरूरत नहीं है।

इस पोस्ट में मैं पैसे से पैसे बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहा हूँ जिससे आप पैसे से कमाना सीख जाएंगे।

इससे आपका पैसा भी बचा रहेगा और पैसे से पैसा भी आता रहेगा। तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और पैसे से पैसे बनाने के तरीकों के बारे में जानते हैं।

Paise Se Paise Kaise Kamaye?

पैसे से पैसे कमाने के लिए नीचे मैं आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहा हूँ जिससे आप बहुत आसानी से पैसे से पैसे बना सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, कम मेहनत में भी आप पैसा लगाकर पैसा कमा सकते हैं।

Paise Se Paise Kamane ke Tarikeपैसे कैसे कमाएं?
#1 – Upwork में पैसे से पैसे कमाएंUpwork पर अपनी स्किल जैसे Content Writing, Web Design, या Graphic Design से प्रोजेक्ट लें। कुछ पैसे लगाकर क्लाइंट से संपर्क करें और प्रोजेक्ट मिलने पर अच्छी कमाई करें।
#2 – Share Market में निवेश करेंकिसी कंपनी के शेयर खरीदें और कीमत बढ़ने पर बेच दें। Groww, Upstox जैसे ऐप से Demat Account खोलें और रिसर्च करके शेयर खरीदें।
#3 – Mutual Funds में निवेश करेंAngel One, Groww जैसे ऐप से Mutual Funds में पैसा लगाएं। यह शेयर मार्केट की तुलना में सुरक्षित तरीका है, जिससे लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिलता है।
#4 – Gold में निवेश करेंPaytm Money, PhonePe, या Jar App से Digital Gold में निवेश करें। जैसे-जैसे सोने की कीमत बढ़ती है, वैसे-वैसे आपका प्रॉफिट भी बढ़ता है।
#5 – Blogging से पैसे कमाएंDomain और Hosting खरीदकर ब्लॉग बनाएं। ब्लॉग पर ट्रैफिक आने के बाद Google Adsense, Affiliate Marketing या Sponsored Post से कमाई करें।
#6 – दुकान खोलकर पैसे कमाएंअपने इलाके में नई दुकान खोलें। शुरुआत में ग्राहक बनाएं और धीरे-धीरे अपनी बिक्री बढ़ाएं। फिजिकल बिजनेस से स्थिर इनकम मिलेगी।
#7 – बिजनेस शुरू करके कमाई करेंकिसी नए प्रोडक्ट या सर्विस का बिजनेस शुरू करें। सही रणनीति और मार्केट रिसर्च से बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।
#8 – Meta Ads चलाकर पैसे कमाएंFacebook और Instagram पर Ads चलाएं। अपने या क्लाइंट के प्रोडक्ट को प्रमोट करके बिक्री बढ़ाएं और कमीशन पाएं।
#9 – E-Commerce Store खोलेंShopify या WooCommerce से अपना ऑनलाइन स्टोर बनाएं। खुद के प्रोडक्ट लिस्ट करें और ऑनलाइन बिक्री से मुनाफा कमाएं।
#10 – जमीन खरीदकर पैसे कमाएंमार्केट एरिया में जमीन खरीदें और कुछ साल बाद ऊंचे दामों पर बेचें। यह Long-Term Investment का सबसे सुरक्षित तरीका है।
#11 – FD में निवेश करेंबैंक में Fixed Deposit करें। तय समय के बाद ब्याज के साथ सुरक्षित रिटर्न मिलता है। भरोसेमंद और लो-रिस्क ऑप्शन है।
#12 – SIP से पैसे बनाएंहर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करें। Angel One या Groww ऐप से SIP शुरू करें और लंबे समय में ब्याज सहित अच्छा रिटर्न पाएं।

#1 – Upwork में पैसे से पैसे कमाएं

Upwork एक Freelancing Marketplace है जिसमें अनेकों प्रकार के Freelancer अपनी Freelancing Services बेचते हैं और पैसे कमाते हैं। इसके लिए आपको किसी ऑनलाइन स्किल की जरूरत होती है, जैसे कि Web Design, Content Writing, Graphic Design, AI Services आदि।

अगर आपके पास कोई स्किल है तो Upwork पर आप उससे संबंधित Services बेचकर पैसा कमा सकते हैं। मैं इसमें पैसे से पैसे कमाने के लिए इसलिए बोल रहा हूँ क्योंकि इसमें प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू करने के लिए पैसे की जरूरत होती है।

जब आप Upwork पर अपना पोर्टफोलियो बना लेंगे, तो उससे संबंधित आपको बहुत से प्रोजेक्ट दिखेंगे, लेकिन प्रोजेक्ट के लिए आपको क्लाइंट से संपर्क करने की जरूरत होती है।

इसके लिए आपको अपने Upwork Account से पैसे कटाने की जरूरत होती है। जैसे अगर कोई प्रोजेक्ट $100 का है, तो उसके लिए $5 – $10 लगाकर क्लाइंट से बात करते हैं।

अगर क्लाइंट आपको प्रोजेक्ट देने के लिए तैयार हो जाता है, तो $90 तक आपकी कमाई हो जाती है। लेकिन इसके लिए सही पोर्टफोलियो बनाने की जरूरत होती है क्योंकि जब किसी क्लाइंट को Message करते हैं, तो वो पहले आपका पोर्टफोलियो ही देखते हैं।

अगर पोर्टफोलियो अच्छा बना रहता है, तो वो प्रोजेक्ट देने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस प्रकार से Upwork में आप पैसे से पैसा कमा सकते हैं।

#2 – Share Market में पैसे से पैसे कमाएं

अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने में रुचि रखते हैं, तो आपने Share Market का नाम जरूर सुना होगा, जिसमें किसी भी कंपनी के शेयर को खरीदना होता है और फिर शेयर की कीमत बढ़ जाने पर उसे बेच देना होता है।

जितना भी शेयर की कीमत बढ़ती है, उतना आपका प्रॉफिट होता है। जैसे मान लीजिए आप किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं जिसकी कीमत ₹2,000 है। एक महीने बाद उसकी कीमत बढ़कर ₹4,000 हो जाती है, तो आप उसे बेचते हैं।

तो ₹2,000 आपकी बचत होती है। Share Market को Stock Market भी कहा जाता है। Stock Market में पैसा लगाकर पैसा कमाने के लिए सबसे पहले आप Angel One, Groww, Upstox, Mstock किसी भी ऐप के जरिए अपना Demat Account खोलें।

इसके बाद आपको शेयर बाजार में पैसे निवेश करने के ऑप्शन दिखाई देंगे। जिस भी शेयर में पैसा निवेश करना चाहते हैं, उसमें पैसा निवेश करें।

फिर उसकी कीमत बढ़ जाने पर उसे बेच दें। हालांकि इसके लिए आपको रिसर्च करने की जरूरत होती है क्योंकि अगर आप ऐसे शेयर खरीद लेते हैं जिसकी कीमत बढ़ने की बजाय कम हो जाती है, तो आपका नुकसान भी हो सकता है।

इसलिए पहले आप रिसर्च करें कि जिस कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ने की संभावना हो, उसमें पैसा निवेश करें।

#3 – Mutual Funds में निवेश करके पैसे कमाएं

Mutual Funds में भी पैसे निवेश करके पैसे से पैसा बना सकते हैं। इसमें शेयर मार्केट की तरह ज्यादा रिस्क नहीं होता है क्योंकि Mutual Funds में बड़े-बड़े निवेशक होते हैं जो अन्य लोगों से पैसे लेकर किसी ऐसी जगह पैसा निवेश करते हैं।

जहां प्रॉफिट होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। फिर उसमें से कुछ पैसा अपने पास रखते हैं और पूरा पैसा उन व्यक्तियों को दे देते हैं, जिससे वो पैसे लेकर पैसा निवेश करते रहते हैं।

Mutual Funds में पैसा निवेश करने के लिए Angel One, Groww, Upstox, Mstock जैसे बहुत से ऐप होते हैं, जिसमें अकाउंट बनाने की जरूरत होती है। जिसके बाद म्यूच्यूअल फंड्स में पैसा निवेश करके पैसा कमा सकते हैं।

#4 – Gold में पैसे निवेश करके पैसे कमाएं

अगर आप सोने और चांदी के सामान खरीदते हैं या पहनते हैं, तो आपको पता ही होगा कि Gold की महंगाई बढ़ती जा रही है। मैंने देखा कि Bankbazaar वेबसाइट के अनुसार गोल्ड की कीमत 2010 में ₹18,500 थी और 2025 में ₹79,200 हो गई है।

जिसको देखते हुए बहुत से ऐसे प्लेटफॉर्म बन चुके हैं, जिसके माध्यम से आप Gold में पैसा निवेश करके पैसे से पैसा कमा सकते हैं।

जब Gold में पैसा निवेश करते हैं, तो जैसे-जैसे गोल्ड की कीमत बढ़ती है, वैसे ही आपका प्रॉफिट भी बढ़ता है। मान लीजिए जब 2010 में गोल्ड की कीमत ₹18,500 थी, तो उस समय आप गोल्ड में पैसा निवेश किए होते हैं।

तो गोल्ड की कीमत इस समय ₹80,000 के करीब हो जाती, जिससे आपका ₹60,000 तक का मुनाफा होता। Paytm Money, PhonePe, Jar App में अकाउंट बनाकर आप गोल्ड में पैसा निवेश कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं।

#5 – Blogging करके पैसे से पैसे कमाएं

जब ऑनलाइन पैसे के तरीकों के बारे में या इंटरनेट से पैसे कमाने के बारे में बात की जाती है, तो Blogging का नाम उसमें जरूर आता है। क्योंकि Blogging ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाने का बहुत अच्छा तरीका होता है। जिसमें आप कुछ पैसे लगाकर डोमेन और होस्टिंग खरीदकर एक ब्लॉग बनाकर लाखों रुपये कमा सकते हैं।

डोमेन जो होता है, वो आपके ब्लॉग का नाम होता है और होस्टिंग एक सर्वर होता है, जिसमें आपके ब्लॉग का पूरा डाटा स्टोर होता है।

Blogging से पैसा कमाने के लिए आप अपना एक ब्लॉग बनाएं और उस ब्लॉग पर प्रतिदिन पोस्ट लिखें। जब आपकी पोस्ट गूगल में इंडेक्स हो जाएगी, तो सर्च से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगेगा। फिर अपने ब्लॉग को Monetize करके पैसा कमा सकते हैं।

Blogging में केवल ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना मुश्किल होता है। जब आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है, तो आप अपने ब्लॉग से इन सभी तरीकों से पैसा कमा सकते हैं, जो नीचे इस प्रकार हैं…

ब्लॉग पर ट्रैफिक लेकर आप इन सभी तरीकों से पैसा कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी स्किल की जरूरत होती है। अगर आपको Content Writing, SEO, Web Design, Graphic Design आदि स्किल आती हैं, तो आप ब्लॉगिंग में सफल हो सकते हैं।

#6 – दुकान खोलकर पैसे से पैसे कमाएं

जब पैसे से पैसा कमाना हो और आपको इंटरनेट या कंप्यूटर की बेसिक जानकारी न हो, तो दुकान खोलकर भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप अपने आस-पास किसी भी मार्केट में देखें कि कौन सी दुकान नहीं है। फिर अच्छा सा रूम लेकर उसमें आप वो दुकान खोलें।

और पैसे कमाएं। शुरुआत में आपकी ज्यादा कमाई नहीं होगी। पहले आपको ग्राहक बनाने की जरूरत होगी। जब आपके ग्राहक बन जाएंगे, तो आप अच्छी कमाई शुरू कर सकते हैं।

#7 – Business शुरू करके पैसे से पैसे कमाएं

जैसा कि आपको पता ही होगा कि Business शुरू करने के लिए पहले पैसे लगते हैं, लेकिन जब बिज़नेस सही चल जाता है, तो जितना पैसा आप लगाते हैं, उसका कई गुना ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले बिज़नेस कैसे किया जाता है, इसके बारे में सीखने की जरूरत होती है।

जब आपको Business शुरू करने का तरीका पता होगा, तभी आप अपने Business को नई बुलंदियों पर ले जा सकते हैं और अपना खुद का ब्रांड बना सकते हैं।

किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले आप तय करें कि किस प्रकार का बिज़नेस शुरू करना है। फिर उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करें और फिर अपना बिज़नेस शुरू करें।

#8 – Meta Ads चलाकर पैसे से पैसे कमाएं

Meta Ads से भी आप पैसे से पैसा कमा सकते हैं। Meta Ads Run करने पर वो ads Facebook और Instagram पर चलती हैं। Meta Ads चलाकर पैसा कमाने के लिए पहले आप कोई प्रोडक्ट बनाएं और उसे बेचने के लिए Meta Ads लगाएं।

फिर जितने भी Facebook और Instagram यूजर होंगे, उन्हें वो Ads दिखाई देंगी। जिससे वो आपके प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे। अगर उन्हें आपका प्रोडक्ट अच्छा लगता है, तो वो उसे खरीदेंगे।

तो इस प्रकार से आप Meta Ads के जरिए पैसा कमा सकते हैं या तो क्लाइंट के लिए भी काम कर सकते हैं, यानी किसी दूसरे कंपनी का Ads चलाकर भी आप पैसा कमा सकते हैं।

#9 – E-Commerce Store खोलकर पैसे से पैसे कमाएं

E-Commerce Store खोलकर भी पैसा कमा सकते हैं। जिस प्रकार से Amazon और Flipkart बहुत बड़ी कंपनियां हैं, जिसमें अनेकों प्रकार के प्रोडक्ट बेचे जाते हैं, उसी प्रकार आप अपना कोई E-Commerce Store खोल सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

इसके लिए पहले आप अपना कोई डिजिटल या फिजिकल प्रोडक्ट बनाएं और उस प्रोडक्ट को अपने स्टोर पर लिस्ट करें। जहां से लोग आपके प्रोडक्ट को देखेंगे और अगर उन्हें अच्छा लगता है, तो वो उसे खरीदेंगे।

अपना E-Commerce शुरू करने के लिए आप Shopify या WooCommerce प्लेटफॉर्म को चुन सकते हैं, जहां आप अच्छा सा स्टोर बना सकते हैं।

#10 – जमीन खरीदकर पैसे से पैसे कमाएं

जमीन की महंगाई तो आप देख ही रहे होंगे। पैसे से पैसे कमाने के लिए यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप किसी अच्छी जगह, जैसे बाजार में या बाजार के बगल में अपनी जमीन खरीदें। फिर उसकी ज्यादा कीमत लगाकर उसे बेचें।

जैसे अगर आप कोई जमीन खरीदते हैं जिसकी कीमत दस लाख है, तो उसे बिस लाख में बेचें, जिससे दस लाख आपका फायदा होगा।

#11 – FD में निवेश करके पैसे से पैसे कमाएं

FD (Fixed Deposit) के बारे में आप जानते होंगे। जितनी भी बड़ी-बड़ी बैंक हैं, उनमें FD का ऑप्शन होता है, जिसमें आप नियमित समय के लिए अपना पैसा Fixed कर सकते हैं। जब समय पूरा हो जाता है, तो वो पूरा पैसा आपको ब्याज के साथ मिलता है।

कुछ बैंक आपको ज्यादा इंटरेस्ट रेट देती हैं और कुछ बैंक कम इंटरेस्ट रेट देती हैं। तो जो भी बैंक आपको ज्यादा ब्याज दे, उसमें अपना पैसा निवेश करें और पैसे कमाएं।

#12 – SIP शुरू करके पैसे से पैसे कमाएं

SIP भी एक तरह का निवेश है, जिसमें आपको कुछ पैसे Weekly या Monthly जमा करना होता है। फिर जब उसका समय पूरा हो जाता है, तो वो पैसा आपको ब्याज के साथ मिलता है। यह FD की तरह ही होता है, लेकिन इसमें आपको पूरा पैसा एक साथ नहीं जमा करना होता है।

बल्कि धीरे-धीरे करके जमा करना होता है। SIP आप अपने मोबाइल से ही शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको Angel One या Groww में Demat Account खोलने की जरूरत होती है।

इन्हे भी पढें –

पैसे से पैसे कमाने के फायदे –

पैसे से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए पैसे से पैसे कमाने के फायदे के बारे में जान लेते हैं, जो नीचे इस प्रकार हैं…

  • पैसा निवेश करके पैसे कमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। बिना मेहनत की ही आप पैसा कमा सकते हैं।
  • इससे आपका पैसा भी बचा रहता है और पैसे से पैसा भी बनता रहता है।
  • जब पैसे से पैसा बनाना शुरू हो जाता है, भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।
  • पैसे से पैसा कमाकर आप अपने बड़े से बड़े सपनों को पूरा कर सकते हैं।

FAQs – पैसे से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. Freelancing करके पैसे से पैसे कैसे कमाएं

Ans👉Freelancing करके पैसे कमाने के लिए आप Upwork पर अपना पोर्टफोलियो बनाएं। जिस भी प्रकार की सर्विस आप बेचना चाहते हैं, उससे संबंधित प्रोजेक्ट पूरा करें और पैसे कमाएं।

Q2. Blogging करके पैसे से पैसे कैसे कमाएं

Ans👉Blogging से पैसा कमाने के लिए कुछ पैसे निवेश करके आप डोमेन और होस्टिंग खरीदें। फिर अपना ब्लॉग बनाकर कंटेंट लिखें। जब आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगे, तो Google Adsense की Ads लगाकर आप पैसा कमा सकते हैं।

निष्कर्ष – Paise Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों, आपको Paise Se Paise Kaise Kamaye, इसके बारे में जानकारी कैसी लगी? इसमें मैंने पैसे से पैसा बनाने के लिए कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है, जिससे आप पैसे से पैसा कमा सकते हैं।

अगर आपको अभी भी इस पोस्ट से संबंधित कुछ पूछना हो, तो कमेंट में पूछ सकते हैं। हम जल्दी ही आपके कमेंट का रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे।

और अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है और इसमें कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।रें। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment