रोज ₹500 से ₹600 तक, सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं? – 10 Best तरीकों से।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, क्या आपने कभी सोचा है कि सवालों के जवाब देकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं? जी हाँ! आपने सही सुना है, सवालों के जवाब देकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। इसके लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, जिसमें मैं सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में पूरी जानकारी दिया हूँ।

जिससे आपको क्विज़ से पैसे कमाने के बारे में या प्रश्न के उत्तर देकर पैसे कमाने के बारे में पता चल जाएगा, तो चलिए अब इस पोस्ट को शुरू करते हैं।

Table of Contents

सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं?

सवालों के जवाब देकर पैसे कमाने के लिए नीचे मैं आपको कुछ प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहा हूँ जहाँ आप अपना अकाउंट बनाकर कुछ सवालों के जवाब देकर पैसा कमा सकते हैं और अपने कमाए हुए पैसे को बहुत आसानी से बैंक में ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

प्लेटफॉर्म का नामसवालों के जवाब देकर पैसे कमाने का तरीका
1. QuoraQuora Partner Program के तहत सवालों के जवाब देकर पैसा कमा सकते हैं। जब आपके जवाब पर ज़्यादा व्यू आते हैं, तो आपको पेमेंट मिलता है। साथ ही Affiliate Marketing और Digital Product Sale से भी इनकम की जा सकती है।
2. Amazon QuizAmazon App में रोजाना Quiz चलता है जिसमें सवालों के सही जवाब देकर आप इनाम जीत सकते हैं। विजेता को Amazon Balance या रिवॉर्ड्स दिए जाते हैं।
3. Winzo AppWinzo App में Quiz खेलकर सही जवाब देने पर Cash Rewards मिलते हैं, जिन्हें आप अपने वॉलेट या बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
4. Google Opinion RewardsGoogle के इस ऐप में सर्वे और सवालों के जवाब देकर Google Play Credit या PayPal Cash कमा सकते हैं।
5. JustAnswerकिसी विषय में Expert बनकर लोगों के सवालों के Verified Answers देकर डॉलर में इनकम की जा सकती है।
6. Baazi Nowइसमें Quiz खेलकर सवालों के सही जवाब देने पर पैसे मिलते हैं, जिन्हें आप UPI के जरिए बैंक में निकाल सकते हैं।
7. Brain BaaziBrain Test टाइप Quiz में सही जवाब देकर आप कैश जीत सकते हैं और उसे सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
8. Qureka AppQureka में हर घंटे चलने वाले Quiz में भाग लेकर सवालों के जवाब दें और पैसे जीतें, जिन्हें Withdraw किया जा सकता है।
9. Mathplus AppMath से जुड़े सवालों के जवाब देकर डॉलर में इनकम होती है, जिसे PayPal के जरिए Withdraw किया जा सकता है।
10. Quizstan AppQuizstan में अपनी रुचि के अनुसार सवालों के जवाब दें और रैंकिंग के हिसाब से पैसे कमाएं; साथ ही रेफर से भी इनकम बढ़ा सकते हैं।

#1 – Quora पर सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Quora

Quora एक बहुत ही बड़ा Q&A प्लेटफॉर्म है जिसमें अनेकों प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं और उनके जवाब भी दिए जाते हैं। इसमें जो लोग सवाल पूछते हैं, उन्हें भी पैसा मिलता है और जो लोग सवाल का जवाब देते हैं, उन्हें भी पैसा मिलता है। इसके लिए आप Quora की वेबसाइट या इसके ऐप को डाउनलोड करें, फिर उसमें अकाउंट बनाएं।

अब इसमें आपको सवाल पूछने का भी ऑप्शन दिखाई देगा, जहाँ से आप किसी भी सवाल को पूछ सकते हैं और बहुत से सवाल भी दिखाई देंगे, जिसका जवाब आप अपनी भाषा में दे सकते हैं। जब आपके दिए गए उत्तर पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आते हैं, तो आप Quora Partner Program के तहत पैसा कमा सकते हैं।

लेकिन यह केवल English भाषा के लिए है। अगर आप हिंदी में किसी सवाल का जवाब देते हैं, तो उसका पैसा आपको नहीं मिलता है। लेकिन जब आपके फॉलोवर्स बढ़ जाते हैं, तो आप इसमें Affiliate Marketing और Digital Products Sale करके पैसा कमा सकते हैं।

#2 – Amazon Quiz पर सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Amazon quiz

Amazon में भी सवालों के जवाब देकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है। Amazon में ही Quiz खेलने का ऑप्शन दिखता है, जो सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक चलता है।

जिसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है और सवालों के जवाब दे सकता है। इसमें कुछ ही लोग चुने जाते हैं, लेकिन उसका रिजल्ट तीन महीने बाद आता है।

जिसमें अगर आप अच्छी रैंक पाते हैं, तो आपको Amazon द्वारा इनाम मिलता है। खाली समय में आप Quiz को खेल सकते हैं और पैसे जीत सकते हैं। इसके लिए आप Amazon को खोलें और Quiz वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आपको सवाल दिखेंगे, जिसके जवाब आप दे सकते हैं।

#3 – Winzo App में सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Winzo

Winzo भी एक Quiz खेलकर पैसा कमाने वाला ऐप है। वैसे तो इसमें आप Refer करके टीम बनाकर आदि बहुत से तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसमें हम Quiz खेलकर पैसा कमाने के बारे में बात कर रहे हैं।

तो इसके लिए आप Winzo App को अपने फ़ोन में इंस्टॉल करें और अकाउंट बनाएं। फिर आपको बहुत से गेम खेलने के ऑप्शन दिखाई देंगे।

उसमें आप Quiz वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने Quiz गेम खुलकर आ जाएगा, जिसमें सवालों के जवाब दें। अगर आपका जवाब सही होता है, तो आपको पैसे मिलते हैं, जो आपके वॉलेट में जुड़ जाते हैं, जिसे आप बहुत आसानी से Redeem कर सकते हैं।

#4 – Google Opinion Rewards से सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Google Opinion Rewards

Google के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन Google Opinion Rewards के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, जिसे गूगल द्वारा ही बनाया गया है। इसमें आपको अनेकों कैटेगरी के सवाल मिलते हैं।

जिसका उत्तर देने पर आपको पैसे मिलते हैं, जिन्हें आप PayPal के जरिए Withdraw कर सकते हैं या प्ले स्टोर से कोई प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

इसके लिए आप Google Opinion Rewards में अकाउंट बनाएं। जिस भी तरीके का आप सर्वे करना चाहते हैं, उसे चुनें। फिर उसी से संबंधित आपको सर्वे दिखाई देंगे, जिन्हें पूरा करके आप पैसा कमा सकते हैं।

#5 – JustAnswer पर सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Just Answer

Just Answer एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप किसी एक टॉपिक से संबंधित सवाल देकर पैसा कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको उस टॉपिक में एक्सपर्ट होना चाहिए।

क्योंकि इसमें वेरिफाई करना होता है कि अगर उस टॉपिक में आप एक्सपर्ट हैं, तभी आपका Answer अप्रूव होता है, जैसे अगर आप Digital Marketing में एक्सपर्ट हैं।

तो उसका सर्टिफिकेट वेरिफाई करना होगा। फिर उससे संबंधित जितने भी सवाल होंगे, उनका Answer आप देंगे, तो वो अप्रूव हो जाएगा और आपको पैसे मिलेंगे।

#6 – Baazi Now में सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Baazi now

Baazi Now भी एक बहुत अच्छा सवालों के जवाब देकर पैसा कमाने वाला ऐप है। इसमें पैसे कमाने के लिए Game, Refer and Earn आदि बहुत से तरीके हैं, जिससे आप पैसा कमा सकते हैं। इसमें जितने भी सवाल होते हैं, वो बहुत आसान होते हैं, जिसका जवाब कोई भी बहुत आसानी से दे सकता है। और जवाब देने के जितने भी पैसे होंगे, वो आपके वॉलेट में जुड़ जाएंगे।

जिसको आप बहुत आसानी से UPI के जरिए Withdraw कर सकते हैं। इसमें जितने भी सवाल होते हैं, उसका Answer आपको बस 10 Seconds में देना होता है। उससे ज्यादा समय आप लेते हैं, तो उसका पैसा आपको नहीं मिलता है। Baazi Now App से पैसे कमाने के लिए इसको अपने फोन में इनस्टॉल करें और अकाउंट बनाएं।

जिसके बाद आपको सवाल के जवाब देकर पैसा कमाने का ऑप्शन दिखाई देगा, जहाँ से आप किसी भी सवाल का जवाब देकर पैसे कमा सकते हैं।

#7 – Brain Baazi में सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Brainbaazi जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह दिमाग का टेस्ट करने वाला ऐप है। इसमें पहले एक cheat दिखाई जाती है, जिसको याद करना है। फिर उसी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं, जिसका जवाब आपको देना होता है। अगर आपका जवाब सही होता है, तो उससे आप पैसा कमा सकते हैं। इसमें जितने भी पैसे आप कमाएंगे, उसे डायरेक्ट अपने बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं।

#8 – Qureka में सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Qureka

Qureka भी एक अच्छा सवालों के जवाब देकर पैसा कमाने वाला ऐप है जिसमें आपको Quiz का ऑप्शन मिलता है, जिसमें भाग लेकर कमाई कर सकते हैं। इसमें Quiz सुबह के 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक चलता है।

इसमें भी किसी सवाल का जवाब देने के लिए आपको 10 सेकंड मिलते हैं। अगर उतने समय में किसी सवाल का सही जवाब दे लेते हैं, तो आपको पैसे मिलते हैं।

तो इसके लिए आप Qureka App को अपने फ़ोन में इंस्टॉल करें और Sign Up करें। अब आपको Quiz का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको बहुत से सवाल दिखाई देंगे, उनके जवाब दें और पैसे कमाएं। कमाए हुए पैसे को बहुत आसानी से withdraw कर सकते हैं।

#9 – Mathplus से सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Mathplus

Mathplus, जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है, इसमें Math से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं, जिसका जवाब देकर आप पैसा कमा सकते हैं। इससे पैसा कमाने के लिए पहले इसे अपने फ़ोन में इंस्टॉल करने की जरूरत है। फिर Sign Up करने के बाद बहुत से Math से संबंधित सवाल दिखाई देंगे, जिसके जवाब देकर आप पैसा कमा सकते हैं।

इसमें जितनी भी कमाई होती है, वो USD में होती है, जिसे PayPal के माध्यम से आप Withdraw कर सकते हैं।

#10 – Quizstan से सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं

Quizstan App में आप अपनी रुचि के अनुसार सवालों के जवाब देकर पैसा कमा सकते हैं। इसे खास करके छात्रों के लिए बनाया गया है। इसमें सवालों के जवाब देने के साथ-साथ रेफर करके भी पैसा कमा सकते हैं।

इसमें समय के अनुसार ज्यादा पैसे मिलते हैं। अगर आप ज्यादा समय तक किसी सर्वे को पूरा करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे मिलते हैं।

इससे पैसे कमाने के लिए आप प्ले स्टोर से Quizstan App को अपने फोन में इंस्टॉल करें और साइन अप करके क्विज खेलें। जितनी अच्छी आपकी रैंकिंग होगी, उतना ही ज्यादा आपको पैसा मिलेगा, जिसे आप अपने बैंक में ले सकते हैं।

इनमे से किसी भी App या Website का इस्तेमाल करके आप रोज ₹500 से ₹600 सवालों के जवाब देकर पैसा कमा सकते हैं।

Quiz से पैसा कैसे मिलता है?

दोस्तों, आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर किसी सवाल का जवाब देने के पैसे क्यों मिलते हैं। तो मैं आपको बता देता हूँ कि Quiz खेलकर जितने भी पैसे कमाने वाले ऐप हैं, उनमें कोई भी सर्वे होता है। तो वो डेटा किसी बड़ी कंपनी को शेयर किया जाता है, फिर कंपनी द्वारा पैसे मिलते हैं। और कुछ प्लेटफॉर्म में Ads चलते हैं, जिससे उनकी कमाई होती है।

तो उनमें से कुछ पैसा प्लेटफॉर्म अपने पास रखता है और कुछ पैसा हम लोगों को मिलता है। तो इस प्रकार से Quiz खेलने से दोनों की कमाई होती है।

इन्हे भी पढ़ें:-

FAQs – Questions Ke Answer Dekar Paise Kaise Kamaye?

Q1. कौन सा ऐप सवालों के जवाब देकर असली पैसा देता है?

Ans👉Qureka, Baazinow, Amazon Quiz बहुत से प्लेटफॉर्म हैं जहाँ आप सवालों के जवाब देकर पैसा कमा सकते हैं।

Q2. सवाल का जवाब देकर पैसा कैसे कमाएं?

Ans👉सवाल का जवाब देकर पैसे कमाने के लिए आपको पहले ऐसे प्लेटफॉर्म की खोज करनी होगी जिसमें सवाल के जवाब देकर पैसे कमाए जाते हों। फिर उसमें अकाउंट बनाएं और सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं।

Conclusion – सवालों के जवाब देकर पैसे कमाएं?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें हम आपको सवालों के जवाब देकर पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताएं हैं। तो इसके माध्यम से आप ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल से सवालों के जवाब देकर पैसा कमाना सिख सकते हैं। 

अगर आपको अभी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment